Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार हुआ घायल ।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के जानीपुर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल  हो गया है जिसे पास के ही निजी अस्पताल  में इलाज कराया गया जिसमें घायल साइकिल सवार का दाहिना पैर फैक्चर बताया गया। इस दुर्घटना के बारे में ट्रक चालक ने बताया कि दुर्घटना मेरे ट्रक के पिछले हिस्से से हुई है। स्थानीय निवासियों  के अनुसार जानीपुर भलुआन मार्ग से जब ट्रक मुड़ा तब गोला मार्ग की ओर से आ रहे झझवां निवासी केदार यादव अपनी साइकिल से आ रहे थे और ट्रक के पिछले हिस्से के पास आकर अनियंत्रित होकर गिर पड़े जब तक ट्रक चालक ब्रेक लगाता तब तक केदार यादव का पैर ट्रक के पहिया के निचे आ गया और केदार यादव का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *