Breaking News

कांग्रेस ओबीसी सैल ने लगाया रक्तदान शिविर,35 यूनिट रक्त एकत्रित

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:हरियाणा की पूर्वमंत्री एवं विधायक किरण चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना ने डबुआ कालोनी स्थित अपने कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया | इस रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया | शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया |

इस दौरान रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करते हुए ललित भड़ाना ने कहा कि संसार में रक्तदान करना सबसे बड़ा दान होता है और आज कोरोना महामारी के इस दौर में रक्त की आवश्यकता और बढ़ गई है क्योंकि रक्त किसी फैक्टरी या कंपनी में नहीं बनता इसलिए हम सभी को रक्तदान करके अपने दायित्व को निभाना चाहिए क्योंकि किसी मनुष्य द्वारा दिया गया रक्त आपातकाल में दूसरे मनुष्य की जिंदगी बचा सकता है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को जब भी जीवन में मौका मिले रक्तदान अवश्य करना चाहिए |

 

भड़ाना ने पूर्वमंत्री किरण चौधरी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वह एक निडर,कर्मठ एवं व्यक्तित्व की धनी है,जो अपने परिवार की राजनैतिक विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रही है और हरियाणा की छत्तीस बिरादरी के हितों के लिए संघर्ष कर रही है |

 

उन्होंने कहा कि वह आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हुई है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चौ.बंसीलाल व पूर्वमंत्री चौ.सुरेंद्र सिंह के जाने के बाद भी वह सदैव सक्रिय राजनीति में रही और उनके नाम को बुलंद करने का कार्य कर रही है | इस अवसर पर अनीशपाल,राजेश आर्य, जमील मलिक,राजकुमार यादव, सोनू सलूजा,सन्नी दत्ता,हिमांशु भट्ट, जितेश भडाना,ओमप्रकाश, सचिन शर्मा,सतीश,महक सिंह, सूरज,मिथलेश,कमल सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *