रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के उदईपुर चौराहे पर एक अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। जिससे उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर इलाज के लिए ले जाया गया। शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के देवकली निवासी असलम व छोटू क्षेत्र के भर्रोह गांव में बकरा खरीदने गए थे। वे लोग बाइक पर बकरा लेकर वापस घर जा रहे थे कि उदईपुर चौराहे पर अचानक बकरे के उछलने से बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह पोल से टकरा गई। दोनों लोग बाइक से गिर गए दोनों के सिर व हाथ में गंभीर चोट लगी है।