Breaking News

रक्त की कमी को पूरा करने के लिए समाजसेवी संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:शहर में लगातार बढ़ रही रक्त की कमी को पूरा करने के लिए शहर का प्रत्येक नागरिक व समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा अपना-अपना योगदान समय-समय पर रक्तदान शिविर लगा कर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी को ध्यान में रखते हुए | बल्लभगढ़ स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा चावला कालोनी में जज्बा फाउंडेशन एवं हरसीरत फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया |

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जननायक जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर जी रही | इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया और उन्हें सम्भोदित करते हुए बताया कि दुनिया में रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और कोरोना महामारी के दौर में रक्तदान करना बहुत आवश्यक है,ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि रक्तदान शिविरों में बढ़चढक़र हिस्सा लेकर अधिक से अधिक रक्तदान करें ताकि आपातकाल स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सके |

 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप जगजीत सिंग वालिया उपस्तिथ रहे | कार्यक्रम आयोजक हिमांशु भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया की रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया | और आगे भी इस तरह से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा। रकतदान शिविर में मुख्य रूप से विकास गुप्ता,किरण कालरा, बरखा,मोहित सिक्का,गौरव ठाकुर,जसबीर सिंह,बलदेव सिंह, मनोज कुमार,दीपक मल्होत्रा, महक,उमेश अरोडा,परमजीत आदि का विशेष योगदान रहा है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *