Breaking News

प्रधानमंत्री से लेकर बूथ स्तर का कार्यकर्ता कोरोना संक्रमितों की सेवा में समर्पित:कृष्णपाल गुर्जर

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि पूरी दुनिया में कोरोना का जो संक्रमण तेजी से फैला है इसलिए सेवा ही संगठन का नारा लेकर लोगों की बीच जाना है | उन्होंने कहा कि आज बूथ स्तर से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी कोरोना संक्रमितो की सेवा में लगे हुए है,उनके लिए सभी व्यवस्थाएं करने में लगे हुए है,चाहे ऑक्सीजन देना है,रक्तदान देना है प्लाज्मा देना है,इजेक्शनों तथा दवाईयों का प्रबंध करना हो,आईसीयू बैड का इंतजाम करना शामिल है | गुर्जर सैनिक कालोनी सोसायटी के कम्यूनिटी सैंटर में प्रधान राकेश धुन्ना व भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं थैलेसीमियाग्रस्त बच्चों के लिए लगाए गए रक्तदान शिविर में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे |

रक्तदान शिविर का उदघाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा ने फीता काटकर किया | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सैनिक कालोनी सोसाइटी के प्रधान राकेश धुन्ना,सैनिक कालोनी सोसायटी की पूनम आहुजा,महावीर सिंह,अंजू चौधरी,ओम निरंकार,अंजू भड़ाना,भाजपा ओबीसी सैल के महामंत्री प्रवीन चौधरी आदि मौजूद थे | इस दौरान सैनिक कालोनी सोसायटी के प्रधान राकेश धुन्ना,सैनिक कालोनी सोसायटी की पूनम आहुजा, महावीर सिंह,अंजू चौधरी,ओम निरंकार आदि ने कृष्णपाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया |

 

इस दौरान राकेश धुन्ना ने गुर्जर व सीमा त्रिखा के समक्ष कालोनी की टूटी सड़कों की समस्याएं रखते हुए उन्हें जल्द बनवाने की मांग की वहीं उन्होंने सैनिक कालोनी में एक बिजली शिकायत केंद्र भी खुलवाने की मांग रखी,जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उनसे कहा कि आप जगह उपलब्ध करवाओ और उन्होंने तुरंत एसई को फोन करके यहां शिकायत केंद्र के लिए लाईनमैन व अन्य बिजली कर्मियों की तैनाती की जाए,जिस पर एसई ने कहा कि वह इसके लिए तैयार है और यहां बिजली शिकायत केंद्र के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर देंगे वहीं सड़कों की जहां तक बात तो गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है,जल्द ही सडक़ों की भी मरम्मत करवा दी जाएगी |

 

शिविर में 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया | केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज रक्त की बहुत अधिक आवश्यकता है उसी को देखते हुए हमारे एक एक कार्यकर्ता ने इस कमी को पूरा करने का बीड़ा उठाया है | इसी कड़ी में आज सैनिक कालोनी में रक्तदान शिविर लगाया गया है, जो कि सराहनीय पहल है | इस मौके पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूर्ण तत्परता से लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन देने में जुटा हुआ है |

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने बहुत जल्द कोविड वैक्सीन बनाकर देश को कोविड महामारी से बचाने के लिए बेहतरीन कार्य किया है वहीं सरकार ने तेजी से पूरे देश में वैक्सीनेश मुहिम चलाई हुई है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं | शिविर में कृष्णपाल गुर्जरव विधायक सीमा त्रिखा ने रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया | इस अवसर पर कर्मवीर बैंसला,अंजू भड़ाना,विक्रम रावत,दीपक ठाकुर,सोनू सैनी,जितेश प्रजापति,नितेश भड़ाना,केशु भड़ारी,महांमत्री मनोज बलियान,सचिव हरेन्द्र भड़ाना,विकास कश्यप,मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना,अमित आहूजा,सतेन्द्र पांडे व उमेश अरोड़ा उपस्थित थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *