Breaking News

सनफ्लैग अस्पताल की जिम्मेदारी लेने को आगे आई अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद-सेक्टर-16 स्थित सनफ्लैग अस्पताल को रिज्यूम किए जाने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने आगे आकर इसकी जिम्मेदारी उठाने की पहल की है | सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने अस्पताल को कोविड केयर सेंटर के रूप में चलाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है | उन्होंने भेजे गए अपने प्रस्ताव में सरकार और फरीदाबाद प्रशासन से सनफ्लैग हॉस्पिटल को कोविड सेंटर के रूप में चलाने की अनुमति देने की मांग की है |

बबली ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सदैव समाज के कल्याण के लिए कार्य करती रही और विपदा की घड़ी में हमेशा प्रशासन का सहयोग करती आई है | आज अगर हमें यह सेवा का मौका मिलता है,तो ब्राह्मण सभा बहुत बढिया तरीके से इसे चलाने में सक्षम है | इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से अस्पताल को लैस किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति से निपटा जा सके |

 

अस्पताल प्रबंधन के लिए पूरी टीम उनके पास है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सक्षम है | आज ऐसे समय में जब देश कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी की अभूतपूर्व चुनौती का सामना कर रहा है तब अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह करते हुआ सनफ्लैग हॉस्पिटल को इस माहामारी से निपटने के लिए एक बेहतर सेंटर के रुप में तैयार करने और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पीछे नहीं हटेगी |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *