Breaking News

14 मई को सीएम कोविड-19 के प्रबंधन के संबंध में 7 बजे देंगे अपना संबोधन

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

अनूपपुर – मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरिओम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान आज रात्रि 7 बजे कोविड-19 के प्रबंधन के संबंध में अपना संबोधन देंगे।उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के निर्वाचित अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व अध्यक्ष, पार्षद के साथ ही जन अभियान परिषद के सदस्य, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, सम्मानित नागरिक, जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सभी सदस्य इसमें सम्मिलित होंगे।उन्होंने बताया कि वेबकास्ट लिंक के माध्यम से सभी जुड़ेंगे।

वेबकास्ट लिंक इस प्रकार है- https://metro webcast.gov.in/mp/cmevents रहेगी।मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर हरिओम वर्मा ने सभी से उक्त लिंक के माध्यम से मध्यप्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का कोविड-19 प्रबंधन को लेकर दिए जा रहे संबोधन को सभी लोगों से देखने सुनने की अपील की है। जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अन्य प्रमुख अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले के एनआईसी सेंटर में वीसी में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *