Breaking News

चंदौली में कार व कंटेनर की जबरदस्त टक्कर में एक की मौत, पांच गम्भीर रूप से घायल

 

ब्यूरो  रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली

जनपद चंदौली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबतपुर के समीप नेशनल हाइवे दो पर एक तेज रफ्तार कार एवं कंटेनर की जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को कार से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार एनएच दो पर साइड में पहले से खड़ी कंटेनर ( NL 01AC0824) में बिहार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ( BR 01BY 8227) यूपी बिहार बार्डर नौबत पुर के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चीथड़े उड़ गए वहीं कार में सवार पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए व मनोज कुमार नामक एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

मौके पर जुटी भीड़ कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों कि मदद से सभी घायलों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया एवं मृत मनोज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। जानकारी के अनुसार घायलों में दो पुरुष, एक महिला, दो बच्चियां व एक साल का बच्चा था। ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं जो बिहार से वाराणसी जा रहे थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *