Breaking News

बंदर के हमले से बंधे के नीचे पलटा ट्रेक्टर ट्राली, दबने से चालक की मौत…

 

रिपोर्ट एसानुल हक  IBN NEWS कुशीनगर

पडरौना। पिपरासी बंधे पर रविवार की सुबह बंदर के हमले से एक ट्रैक्टर ट्रॉली नीचे पलट गई, जिससे दबने से 20 वर्षीय चालक की मौत हो गई। सूचना पर गांव के लोग पहुचे और उसे कोटवा सीएचसी पर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। शव को पिपरासी थाने की पुलिस ने बगहा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। लोगों का कहना है कि अभी तक इस खुंखार बंदर ने कई ट्रैक्टर चालको पर हमला कर घायल कर चुका है। घटना जटहां थाने के बगल का है।

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के हनुमानगंज टोले के निवासी 20 वर्षीय हरिओम कुशवाहा अपना ट्रेक्टर ट्राली लेकर बिहार के परसौनी घाट से बालू लाने जा रहा था। पीपी तटबंध पर जटहां थाने के बगल में अभी पहुचा था कि पीछे से एक बंदर चढ़ गया, और टेक्टर के हैंडिल पर बैठ गया, जिसके कारण अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली बंधे के नीचे पलट गया, जहा उसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। .

आसपास के लोगों ने हरिओम को कोटवा सीएचसी पर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए। लोगों का कहना है कि अभी एक कई ट्रेक्टर चालको को घायल कर चुका है, सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम बंदर को नही पकड़ पाए।
इस संबंध में एसओ पिपरासी राजीव कुमार ने बताया कि शव को बगहा पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *