Breaking News

कई उपकरणों व उनकी क्षमता से कराया गया विस्तृत रूप से अवगत,औरंगाबाद से आया ऑक्सीजन सिलेंडर

 

रिपोर्ट सिद्धार्थ तिवारी IBN NEWS फ़िरोज़ाबाद

फिरोजाबाद-आज मेडिकल काॅलेज में औरंगाबाद से आक्सीजन प्लांट लाया गया। बताया गया किए आईआरओएक्स टेक्नोलाॅजी का प्लांट है। जिसके सर्विस इंजीनियर रजनीश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ यहां मौजूद रहे। जिन्होंने बताया कि तीन से चार दिनों में इसे चालू कर देंगे। इस दौरान नगर विधायक मनीष असीजा और प्रभारी सीएमएस डा. आलोक कुमार ने उतरते समय इस प्लांट का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा ने उक्त प्लांट के कम्प्रेशर को दिखाते हुये बताया कि ये अमेरिका से आये हैं, एक हजार लीटर प्रति मिनट जो आक्सीजन का जेनरेशन होगा उसके उपकरण के बारे में भी बताया। अन्य कई उपकरणों के बारे में मीडिया को विस्तृत जानकारी दी। कहा माननीय सुरेश खन्ना चिकित्सा शिक्षा मंत्री है उनकी विशेष अनुकंपा रही। यहां का जिला प्रशासन, मेडिकल काॅलेज चिकित्सकीय टीम सभी की मेहनत निरंतर जारी है

बताया कि तीन चार दिनों के अंदर अथक मेहनत से यह प्लांट चालू हो जायेगा। जनपद के नागरिकों के लिये मेडिकल काॅलेज में यह सुविधा मिलने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके लिये उप्र के मुख्यमंत्री योगी जी का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। वहीं प्लांट के सर्विस इंजीनियर रजनीश कुमार मिश्रा ने भी इस प्लांट के बारे में मीडिया को विस्तार से बताया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *