Breaking News

बहन की शादी की शहनाई बजने की जगह मार्ग दुर्घटना में भाई की हुई दर्दनाक मौत गांव और घर में पसरा मातम हर आंखें हुई नम।

रिपोर्ट उमेश मणि त्रिपाठी

 

सिद्धार्थनगर के उसका थाना क्षेत्र के ग्राम तेनुहवा सोहास की है इसी गांव के निवासी जोखन की बेटी का आज  शादी था दहेज में दी जाने वाली मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसका 24 वर्षीय पुत्र शिव प्रकाश बढ़नी रोड स्थित ग्राम कपिया पनीर लेने गया था जहां वापस लौटते समय ग्राम पिपरा पांडे  के समीप पहुंचा ही था कि अचानक उसे तेज रफ्तार एक पीकप चार पहिया वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी और मोका देख चालक फरार हो गया लहूलुहान रोड पर अचेत अवस्था में शिव प्रकाश तडप रहा था कि उसकी यह हालत देखकर राहगीरों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसकी इलाज के दौरान मृत घोषित कर दी यह सूचना जब गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया घर के लोग दहाड़ मारकर   रोने  लगे जहां मां पागलों की तरह रो रही थी पिता की आंखें पथरा गई थी और आंखें नम हो गई थी इस हृदय विदारक घटना को देखकर जिसने भी सुना वह मौन हो गया फिलहाल जहां बहन की शादी के बाद डोली उठीनी थी वही मार्ग दुर्घटना में भाई की मौत के बाद भाई के अर्थी उठा ने का इंतेजाम होने लगा जहां घर आंगन में शहनाई की जगह रोने व चिख सुनाई देने लगी खुशी की जगह मातम में बदल गई।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *