Breaking News

मौकापरस्त सपाई राधे मोहन को सबक सिखाने के लिए मतदान करे सम्मानित जनता :डा मुकेश

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर: पंचायत चुनाव के दिन मतदान शुरू होने के साथ ही सभी दलो व प्रत्याशी समर्थक सुबह सबेरे ही इस महा संग्राम मे अपने वोटो की आहुति देने के लिए मैदान मे डट गये.

जिले की सैदपुर प्रथम से निर्दल प्रत्याशी सपना सिह के समर्थन मे उतरे भाजपा नेता डा मुकेश सिह ने दो दर्जन बूथो पर पहुच कर हो रहे मतदान का जायजा लिया और लोगों से अपेक्षा किया कि सैदपुर के साथ जिले का विकास सुनिश्चित करने के लिए सपना का सहयोग करे.

श्री सिह ने कहा कि विरोधी सपा नेता और पूर्व सासद राधे मोहन ने, पा व आम लोगों के साथ जो छलावा किया है उसका जबाब देने का समय आ गया है.

उन्होने साफ कहा कि स्व रामकरन दादा के पदचिह्नो पर चलकर समाजवाद व विकास को सुनिश्चित करने के लिए सपना सिह को भारी मतों से जिताकर जिले की प्रथम कुर्सी तक ले जाने के लिए मतदान करे. ताकि मौका परस्त राजनीति करने वाले सासंद राधे मोहन को सबक मिले.

साथ ही रामकरन दादा के सपने को साकार करने का मौका मिले.सैदपुर के साथ पूरे जिले मे वोटिंग शुरू हो गयी है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *