Breaking News

जानलेवा हमला करने के 08 वांछित आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार,

 

रिपोर्ट अशोक सागर IBN NEWS गोंडा

02 अदद अवैध शस़्त्र भी बरामद-

जनपद गोण्डा- पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

 

दिनांक 19.04.2021 को थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत 02 पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करते हुए फायर करने की घटना प्रकाश में आयी थी। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को दिये थे।

 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक तरबगंज द्वारा घटना में संलिप्त 08 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त बिन्देश के कब्जे से 01 अदद अवैध तंमचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस तथा अभियुक्त अमरेश के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. बिन्देश पाण्डेय पुत्र चिन्तामणि नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. अमरेश पुत्र रामदिहल नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
03. रेवतीरमण पुत्र करूणापति नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
04. देवमनी पाण्डेय पुत्र स्व0 दुर्गादत्त नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
05. सौरभ पाण्डेय पुत्र स्व0 रामसजन नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
06. जगरनाथ पुत्र स्व0 त्रियुगीनरायन नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
07. आशुतोष पाण्डेय पुत्र अरविन्द नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
08. सुशील कुमार पाण्डेय पुत्र राजबहादुर नि0 बीरपुर घांचा बीकापुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-101/21, धारा 147.148.307 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-102/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-103/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।
02. 01 अदद तमंचा 12 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज थाना तरबगंज मय टीम।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *