Breaking News

अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

 

गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक शहर के मार्ग दर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में मु0अ0सं0 62/2021 धारा 457,380,411 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 64/2021 धारा 380,411 भा0द0वि0 तथा मु0अ0सं0 65/2021 धारा 41,411,413 भा0वि0 में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 खोराबार व उनकी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में आज दिनाँक 14.04.2021 को मुखबीर की सूचना पर प्र0नि0 खोराबार मय फोर्स के साथ रामनगर कड़जहाँ पहुचे जहाँ एक व्यक्ति इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प (यादव ढाबा) होते हुए फोरेलन से नीचे उतरकर कडजहाँ चौराहा होते हुए जंगल सिकरी गाँव की तरफ जा रहा था

कि माकूल शक होने पर प्र0नि0 मय फोर्स के साथ एकबारगी दबिश देकर उक्त व्यक्ति को पुलिया से करीब 50 मीटर दूर पक्की सडक पर ही पकड लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मनीष चौहान पुत्र स्व0 कन्हैया चौहान निवासी रजही कैम्प थाना खोराबार जनपद गोरखपुर उम्र लगभग 23 वर्ष बतया तथा जामा तालाशी से मनीष चौहान उपरोक्त के पास से 2.4 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त मनीष चौहान मु0अ0स0 62/2021,64/2021,65/2021 का वांछित अभियुक्त है जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 5.00 बजे सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया तथा उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/2021 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *