Breaking News

चंदौली : ASP ने पिआरवी कर्मियों संग बैठक कर कहा आम जनता के साथ सौम्यता से पेश आएं

 

ब्यूरो  रिपोर्ट ओमप्रकाश श्रीवास्तव IBN NEWS चंदौली

खबर जनपद चंदौली से है जहां मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी यूपी 112 दयाराम द्वारा जनपद चंदौली के पीआरवी कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई । जिसमें सभी से ईधन नियंत्रण, रिस्पांस टाइम, अच्छा टर्नआउट रखने तथा सूचना/घटना स्थल पर अविलंब पहुंचने व आम जनता से सौम्य व्यवहार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्यालय एवं उच्चाधिकारी गण द्वारा जारी दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया साथ ही उपस्थित समस्त कर्मियों से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गयी एवं संबंधित को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में प्रभारी यूपी 112 सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *