Breaking News

कोरोना वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित, सब लगवाएं : सुषमा गुप्ता

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:शंकर हॉस्पिटल सेक्टर-28 में हरियाणा रेडक्रॉस वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता के द्वारा सफलता से वैक्सीन की टीका खुराक लगवाई गई | उन्होंने बताया कि भारत में बनी वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है | हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार के सर्वोच्च पदों पर बैठे सभी ने यह वैक्सीन सफलता के साथ लगाई है |

 

कोरोना वैश्विक महामारी के संकट को देखते हुए में व्यक्तिगत सभी से अपील करती हूं | अपने आप की सावधानी स्वयं के हाथ में है |

कोरोना अभी हमारे बीच में से कहीं गया नहीं है | इसके लिए सभी नियमों का पालन करें | अपने चेहरे पर प्रॉपर तरीके से मास्क लगाएं | समय आने पर अपने को वैक्सीन अवश्य लगवाएं | समाजसेवी प्रमोद गुप्ता ने भी वैक्सीन की सफलता डोज अपने ऊपर लगवाई | जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार ने भी सभी से अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है | कोरोना के दोबारा बढ़ते प्रकोप को देखते हुए | सभी वैक्सीन अवश्य लगाएं |

 

सरकार के द्वारा जगह-जगह हॉस्पिटल डिस्पेंसरी में यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है | वहां पर जाकर हमारे बुजुर्गों को यह वैक्सीन अवश्य लगाएं | यहां पर उपस्थित जिला रेडक्रॉस सह सचिव बिजेन्दर सोरौत,सहायक पुरुषोत्तम सैनी,विमल खंडेलवाल,डॉक्टर सुनील पाराशर थे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *