Breaking News

फरीदाबाद : बाईपास को हाईवे बनाने का इंतजार, कब्जों की भरमार

बाईपास को हाईवे बनाने का इंतजार, कब्जों की भरमार
फरीदाबाद:शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली बाईपास पर कब्जे और अतिक्रमण की जगह से यह राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा नहीं बन पा रही है | जबकि इसका हिस्सा बनते ही यह रोड़ 12 लेन की होगी और इसकी कुल चौड़ाई 70 मीटर हो जाएगी | इससे हजारों वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी | हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से अभी तक कब्जों का सफाया नहीं किया जा सका है |
जब तक कब्ज साफ नहीं हो जाते हैं, एनएचएआइ इसे टेकओवर नहीं करेगा | झुग्गियां बनी है बाधक:दरअसल बाईपास के दोनों ओर 1625 झुग्गियों का केस हाईकोर्ट में विचाराधीन है | इसलिए हुड्डा को इन्हें हटाने से पहले फ्लैट दिए जाने हैं | अलॉटमेंट लेटर तैयार हैं, लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है | इसकी वजह से यहां से झुग्गियां नहीं हटाई जा सकी हैं | इसके अलावा बड़े स्तर पर अतिक्रमण का फैला हुआ जाल है |
जिसे हटा पाना हुड्डा के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा | हालांकि, इस संबंध में हुड्डा अधिकारियों द्वारा पिछले दिनों बाईपास की निशानदेही कराई जा चुकी है |
बाईपास की जमीन पर बसी हुई झुग्गीवासियों को जल्द फ्लैट दिए जाएंगे | इसके बाद इसे एनएचएआइ के हैंडओवर कर दिया जाएगा | इस बारे में एनएचएअाइ के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है | अन्य बाधाओं को भी जल्द दूर किया जाएगा |-धमेंद्र सिंह, हुड्डा प्रशासक |

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *