Breaking News

अनूपपुर (मध्यप्रदेश) : इलेक्ट्रिसिटी बिल के माध्यम से याद दिलाई जा रही है 28 नवम्बर की ज़िम्मेदारी

अनूपपुर (मध्यप्रदेश) : इलेक्ट्रिसिटी बिल के माध्यम से याद दिलाई जा रही है 28 नवम्बर की ज़िम्मेदारी

रिपोर्ट तीरथ पनिका Ibn24x7News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर -मतदाता जागरूकता अभियान में कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी के नेतृत्व में सभी विभाग पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं।

इसी क्रम में कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान हेतु अभिनव प्रयास किया गया है। आपके द्वारा विद्युत बिल के साथ 28 नवम्बर को अनिवार्य रूप से मतदान कर अपना कर्तव्य निभाने का संदेश दिया जा रहा है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना ने सभी विभागों को ज़िस भी माध्यम से उनका आमजनो से सम्पर्क हो सके उसका प्रयोग मतदाता जागरूकता हेतु किए जाने के निर्देश दिए गए हैं आपने श्री गेडाम के प्रयास की सराहना करते हुए अन्यो को अनुकरण एवं प्रबुद्ध नागरिकों को इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित कर अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए कहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *