Breaking News

ब्रेकिंग लखीमपुर : खीरीतालाब में मिला युवक का शव

तालाब में मिला युवक का शव
लखीमपुर खीरी दौलतापुर क्षेत्र के ग्राम सुरजी पुरवा के पास तालाब में मिला युवक का शव।बताते चलें कि बुधवार को सुबह सुरजी पुरवा से करीब 500 मीटर दूर तालाब में युवक का शव मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।यह शव जगत राम 19 पुत्र रामभरोसे चौहान निवासी सुरजी पुरवा का था। परिजनों ने बताया कि मेरा लड़का सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे घर से सौच के लिए गया हुआ था जो काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो कुछ घंटे बीतने के बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी फिर भी दो दिन तक कहीं सुराग नहीं मिल सका।
तो बुधवार को कुछ बच्चे शौच के लिए तालाब के पास गए हुए थे वहां बॉडी को पानी में बच्चों ने देखा तो काफी डर गए और आकर तुरंत सूचना गांव वालों को दी। परिजनों को यह खबर मिली तो परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना निघासन पुलिस को दी गई तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए निघासन कोतवाल संजय त्यागी अपने  फोर्स मृत्युंजय पांडेय व जय प्रकाश यादव आदि के साथ पहुंच गए।और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।और पंचनामा भरवा कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।
बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।परिजनो ने गांव के ही स्वामी दयाल,मैकू,व प्रहलाद पुत्र कामता तीनो लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। मामला दोनों तरफ से संदिग्ध है इसलिए निघासन कोतवाल संजय त्यागी ने खोजबीन शुरू कर दी है और बताया दोनों पक्षों में से जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट मोहम्मद असलम ibn24x7news लखीमपुर खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *