करंट लगने से संविदा कर्मी झुलसा, हालत गंभीर
सहारनपुर-गागलहेड़ी गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को चोरादेव उपकेंद्र का संविदा कर्मचारी चोरादेव में लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल से सहारनपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। संविदा कर्मी अजय कुमार शनिवार की सुबह चोरादेव में लाइन ठीक कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे ग्रामीणों ने आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सहारनपुर भेजा गया।
Check Also
देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …