Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया।देवरिया भारत रत्न लौह पुरुष भारत के शिल्पकार एकता और अखंडता के प्रतिक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती देवरिया के भुजौली कॉलोनी में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश सचिव ब्रह्मा सिंह पटेल तथा विजय प्रताप मणि रहे । कार्यक्रम का संचालन भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश संगठन सचिव विजय पटेल ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्वलित करते हुए तथा फूल माला पहनाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किया गया । सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्रह्मा सिंह पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के अनेको उपलब्धियां के बारे में बताया उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल अपने माता-पिता के चौथी संतान थे उनके उच्च शिक्षा लंदन में हुई थी वहीं से उन्हें वैरिस्टर की उपाधि मिली थी । उन्होंने वकालत का भी कार्य किया लेकिन महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में कूद पड़े ऐसे आने को उनके उपलब्धियां के बारे में बताया तथा उन्होंने भारतीय को भी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हरिश्चंद्र पटेल से प्रेरित होकर मंच के माध्यम से कहा कि आज से भारतीय कुर्मी महासभा देवरिया का कोई भी कार्यक्रम होता है तो उसमें 25 % खर्च मैं हमेशा करता रहूंगा । सभा को संबोधित करते हुए विजय प्रताप मणि ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल के अनेको उपलब्धियां के बारे में बताया । भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश संगठन सचिव विजय पटेल ने भी सभा को संबोधित करते हुए भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में तथा समाज के बारे में अनेको बातें बताई । पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने बताया कि आज से आने को महापुरुषों की भी जयंतिया मनाई जाएगी , कार्यक्रम के अंत में सभा अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने अपने अध्यक्षता संबोधन में समाज में समर्पित रहने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया तथा सभा का समापन का घोषणा किया । उक्त अवसर पर गंगा सागर पटेल , शिक्षक गंगेश पटेल , डॉ मोतीलाल सिंह , राकेश पटेल , उमेश पटेल ( सचिव ), रिंकू पटेल , संजय पटेल , प्रमोद सिंह पटेल , ध्रुव कुमार पटेल , सतीश सिंह , सतीश पटेल अजय शाही , विजय कुमार