Breaking News
IMG 20261024 WA0013

मुंडेरा जगदीश में भव्य माँ भगवती जागरण सफलतापूर्वक संपन्न, कलाकारों ने बांधा समां

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्टर दिनेश गुप्ता

IMG 20261024 WA0013

देवरिया। ग्राम सभा मुंडेरा जगदीश स्थित शिव मंदिर परिसर में 23 अक्टूबर को जय माँ शेरावाली क्लब द्वारा भव्य माँ भगवती जागरण का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश तिवारी ने आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

 

मुख्य भजन गायक बलराम संगम सहित श्रीराम रसिया, नीतू कश्यप, डॉली एवं चांदनी राज ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच संचालक पवन गिरी ने शानदार संचालन से कार्यक्रम में चार चाँद लगाए। वहीं विशेष रूप से उपस्थित कॉमेडियन अनिल बाबू ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब हँसाया और सभी का दिल जीत लिया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक संजीव सिंह, बलविंदर सिंह, शिवम सिंह, पुनीत सिंह, मस्तराज चौहान, आदित्य सिंह, मुकेश चौरसिया, राम राजभर एवं सोनू शर्मा सहित समस्त आयोजकों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261021 WA0012

देवरिया में दो युवकों की हत्या से सनसनी, सड़क पर मिले खून से लथपथ शव; खुलासे के लिए तीन टीमें गठित

Ibn news Team DEORIA रिपोर्टर दिनेश गुप्ता *देवरिया।* जिले में मंगलवार की रात दो युवकों …