Breaking News
IMG 20260923 WA0011

देवरिया – भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, महंगाई चरम पर – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA

IMG 20260923 WA0011

लार, देवरिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद के नेतृत्व में नगर के सेंट्रल बैंक के समीप कैम्प कार्यालय पर मंगलवार को देर शाम आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गांव-गांव तक पार्टी की गतिविधियों को पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को बूथ, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, मंडल और ब्लॉक स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में है जहां मुश्किल से 6 घण्टे बिजली आपूर्ति हो रही है। महंगाई चरम पर है।खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता इस जनविरोधी सरकार से छुटकारा चाहती है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। संगठन जितना मजबूत और सक्रिय होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सकेगा। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार ने कहा कि इस सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि आज व्यापारी समाज सरकार द्वारा लगाए जा रहे नए नियमों से परेशान है। मध्यम वर्ग का व्यापार चौपट होता जा रहा है। बैठक को सत्यप्रकाश मिश्र अंशु, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, शिवशंकर सिंह,पन्नालाल पाठक, शमशुल आजम,साहिल ,दीपक पटेल आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260922 WA0008

देवरिया – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के …