Breaking News
WhatsApp Image 2026 09 22 at 3.45.42 PM

नरायनपुर ब्लाक में पोषण मेले के पांचवें दिन पहुंचे विधायक अनुराग सिंह

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाओं को विधायक ने किया संबोधित, गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में हुए शामिल

मीरजापुर। चुनार सेवा संकल्प अभियान के तहत नरायनपुर ब्लाक में आयोजित सात दिवसीय पोषण मेले के पांचवें दिन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशाओं को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और गरीबों तक पहुंच रही सुविधाओं की जानकारी दी।
विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने वाली सरकार है। सरकार की ओर से जरूरतमंदों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, आवास और पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सोच है कि जब गरीबों एवं जरूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, तभी वे देश और राष्ट्रहित के बारे में बेहतर तरीके से सोच सकेंगे। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल

पोषण मेले में बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने मेले में लगाए गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों से उनके कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से धात्री महिलाओं साहिना बानो और छाया विश्वकर्मा की गोद भराई कराई गई। वहीं, दो बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गोद भराई का कार्यक्रम क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी रेनू पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जबकि बच्चों का अन्नप्राशन मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने कराया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष चिंतामणि मौर्या, मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, उपजिलाधिकारी अनेग सिंह, डॉ. राकेश पटेल, खंड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा, मुख्य सेविका कुमुद विश्वकर्मा, संतोषी, ज्योति प्रकाश सिंह, कृष्णपाल सिंह, गौतम जायसवाल, अजय शेखर पांडेय, पूर्णिमा, अर्चना श्रीवास्तव, अर्चना सिंह चौहान, मनोरमा, सीमा, शिप्रा, साधना सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260922 WA0008

देवरिया – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के …