Breaking News
7

देवरिया-दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA

7

दिनेश गुप्ता

देवरिया। गौरीबाजार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गौरीबाजार में मुकदमा दर्ज है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पांडेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, थाना गौरीबाजार में दर्ज मु0अ0सं0 61 / 2026 में धारा 137(2) बीएनएस, बाद में बढ़ाई गई धारा 87, 64(1) बीएनएस तथा धारा 3 / 4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त दीनदयाल पुत्र बांके लाल, निवासी ग्राम सहिल्यापुर, थाना सदर कोतवाली, जनपद कन्नौज, उम्र करीब 36 वर्ष को 17 सितंबर 2026 को लगड़ी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, उपनिरीक्षक विवेक सिंह, कांस्टेबल अनिल राजभर तथा महिला कांस्टेबल मीना यादव शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया – खुखुंदू में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी, 20 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया/खुखुंदू। थाना खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी …