Breaking News
1 1

देवरिया-सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता

1 1

देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को पथरदेवा ब्लॉक सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा, जनसरोकार से जुड़े विषयों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग और सेवा की भावना पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता – कृष्ण नाथ राय रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को व्यापक रूप देने तथा जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना है। जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों और तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान निस्वार्थ सेवा, सहयोग, समर्पण तथा सामाजिक सहभागिता को अभियान की प्राथमिकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जीपू शाही, भाजपा नेता संजय सिंह, रामाशीष प्रसाद, रविंद्र सिंह कुशवाहा, माहीवाल जायसवाल, विवेक दत्त राय, विनोद भगत, रामायन साहनी, युगुल किशोर तिवारी , रंजन श्रीवास्तव, दया शंकर शास्त्री, प्रभात सिंह, डा0 विंधाचल मद्देशिया, अवधेश कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया – खुखुंदू में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी, 20 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया/खुखुंदू। थाना खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी …