Breaking News
2 1

देवरिया,-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालयीय व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ibn news Team DEORIA

2 1

देवरिया, 16 सितंबर 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजीवन मौर्य द्वारा विकासखंड रामपुर कारखाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, प्राथमिक विद्यालय पोखारभिंडा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

प्राथमिक विद्यालय पोखारभिंडा में निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

प्राथमिक विद्यालय पोखारभिंडा में कुल 63 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 44 बच्चे उपस्थित पाए गए। मौके पर सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित मिले। स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा था।

प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में शौचालय मरम्मत की आवश्यकता से अवगत कराया गया। विद्यालय के पुनर्निर्माण हेतु शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए 15.36 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष 50 प्रतिशत धनराशि 7.68 लाख रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में प्रेषित की जा चुकी है तथा निर्माण कार्य की प्रक्रिया गतिमान है।

प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन की सराहना

प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में कुल 146 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 112 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में बच्चों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज की जा रही थी तथा निपुण लक्ष्य प्रदर्शित किया गया था।

प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में 220 मीटर चारदीवारी की आवश्यकता बताई गई, जिसके सापेक्ष 180 मीटर चारदीवारी का निर्माण पूर्ण पाया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी बच्चे विद्यालयी ड्रेस में उपस्थित मिले। बच्चों का अधिगम स्तर उच्च पाया गया।

कक्षा 5 में अध्ययनरत आराध्या, गुल सफा खातून एवं जफर अली द्वारा ‘प्रकृति सीख’ पाठ के अंतर्गत कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। गुल सफा खातून ने 14 सेकंड, जफर अली ने 13 सेकंड तथा आराध्या ने 18 सेकंड में कविता सुनाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा अन्य बच्चों को भी सीखने के लिए प्रेरित किया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य संतोषजनक

उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में कुल 106 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 85 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा बच्चों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। सभी बच्चे विद्यालयी ड्रेस एवं जूते-मोजे में उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी कक्षा-कक्षों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत टाइलीकरण का कार्य पूर्ण पाया गया। विद्यालय की रंगाई-पुताई अच्छी स्थिति में मिली। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय उपलब्ध हैं, जिनकी नियमित सफाई की जाती है। विद्यालय में जलभराव नहीं पाया गया तथा बच्चों के हाथ धोने की व्यवस्था उपलब्ध थी।

विद्यालय में ब्लैक बोर्ड, मध्याह्न भोजन हेतु किचन शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। हालांकि, विद्यालय में विद्युत कनेक्शन नहीं होने की जानकारी मिली।

विद्यालय में सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। समय-सारणी एवं शिक्षक संदर्शिका के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं बच्चों की संतोषजनक उपस्थिति पाई गई। अध्यापकों द्वारा नियमित पठन-पाठन कराया जा रहा था।

विद्यालय में स्मार्ट रूम की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से बच्चों को तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है। निरीक्षण में बच्चों का अधिगम स्तर उच्च पाया गया।

विद्यालय तक पहुंचने के मार्ग एवं चारदीवारी की आवश्यकता पर चर्चा

प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में 450 मीटर चारदीवारी की आवश्यकता बताई गई। साथ ही विद्यालय तक पहुंचने के लिए मार्ग की आवश्यकता से अवगत कराया गया। मौके पर विद्यालय तक पहुंचने के लिए मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं पाई गई। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी, रामपुर कारखाना से वार्ता की गई।

मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को वितरित किया गया दूध

मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजीवन मौर्य द्वारा सभी बच्चों को दूध वितरित किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का वक्तव्य

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ…

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया – खुखुंदू में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी, 20 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया/खुखुंदू। थाना खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी …