Breaking News
WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.40.23 PM

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नवविवाहिता का शव पंखे पर साड़ी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के मगनदीवाना डकही गांव में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

महिला का शव उसके ससुराल में कमरे के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगनदीवाना डकही निवासी बबीता बिंद (20) पत्नी अजय बिंद का शव शनिवार सुबह घर के कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि बबीता गर्भवती थी।

बताया गया कि बबीता का विवाह 21 अप्रैल 2026 को ग्राम हसनपुर कमहरियां, थाना बबुरी, जनपद चंदौली निवासी अजय बिंद के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह अपने ससुराल मगनदीवाना डकही में रह रही थी। घटना के बाद मृतका के पिता नारद बिंद ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की उसके पति, सास, ससुर, देवर और ननद ने मिलकर हत्या कर दी तथा आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से साड़ी के सहारे लटका दिया।

पिता ने बताया कि शनिवार सुबह ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें फोन कर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मीरजापुर भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर साड़ी के सहारे लटकी मिली है। मृतका के पिता नारद बिंद की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260825 WA0003

अहरौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पुलिस थाना, चौकी, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के अलावा विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में …