Breaking News

बगहा:-बगहा विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण मंडल के मेहुड़ा एवं चिउटाहा मंडल के मरजादवा पंचायत में शक्ति केन्द्र की बैठक सम्पन्न हुई

बगहा:-बगहा विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण मंडल के मेहुड़ा एवं चिउटाहा मंडल के मरजादवा पंचायत में शक्ति केन्द्र की बैठक सम्पन्न हुई 
बगहा:- बगहा विधानसभा अंतर्गत ग्रामीण मंडल के मेहुड़ा में शक्ति केन्द्र की बैठक हुई। बैठक में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे ने प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र के प्रभारियों को दायरे में आने वाले मतदान केन्द्रों पर जाकर बूथ कमेटी का गठन करना है तथा संपर्क अभियान चलाना है। प्रत्येक शक्ति केन्द्रों के लिए कम से कम पांच लोगों की टोली बनानी है। यह टोली बूथ से संबंधित मतदाताओं के घर-घर जाकर इनसे संपर्क करेंगे तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन पहुँचाये तथा पूर्व से भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए लोगों को सत्यापित करने के साथ-साथ नए सदस्य जोड़ने का भी काम करें।
वही दूसरी तरफ बगहा विधानसभा अंतर्गत चिउटाहा मंडल के मरजादवा पंचायत में शक्ति केन्द्र की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर सांसद सतीश चंद्र दुबे रहे। सांसद ने स्व. अटल बिहारी वाजेपयी की फ़ोटो को नमन करते हुए उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्व. अटल जी के व्यक्तित्व पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला और उनके बताए मार्गों पर चलने के लिए शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से अपील किया। और आगे बताया कि आगामी चुनाव के लिए सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को हर संभव तैयार रहे। क्योकि जब कार्यकर्ता तैयार रहेंगे तो पार्टी भी मजबूती के साथ चुनाव में अपना दम दिखा सकता हैं।आप सभी पार्टी के रीढ़ है। तो पूरे लगन और ईमानदारी से काम करें। और पार्टी में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ा जाये।
मौके पर मंडल अध्यक्ष दिवाकर चौधरी,मडल अध्यक्ष सुमित सिंह, जिला महामंत्री शिपु चौबे, जिला उपाध्यक्ष ओम निधि वात्सल्य,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक सुनिल पांडेय,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव सहित सभी बूथ कमिटी अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *