Breaking News
IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 23.12.2024 को थाना अहरौरा के NCRP पोर्टल पर whatsapp पर ऑनलाइन सामान भेजने का लालच देकर पैसे खाते में ट्रांसफर करने की धोखाधड़ी को लेकर 60,000 रुपए का फ्रॉड होने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसकी शिकायत सं0- 33112240160600 के सन्दर्भ में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया । जिसपर थाना अहरौरा साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्रिम जांच प्रारम्भ की गयी ।

थाना अहरौरा की साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि में से 31,640 रुपए को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।

थाना अहरौरा साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया। साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा- थानाध्यक्ष अजय मिश्र, हे.का. नरेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी महिमा उपाध्याय थाना अहरौरा, मीरजापुर।

About IBN NEWS

Check Also

2 2

देवरिया,-मठिया में बीती रात घर में घुसकर हजारों की चोरी

bn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के …