Breaking News
IMG 20260609 WA0001 scaled

ब्रेकिंग न्यूज सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, पीछे बैठा युवक गंभीर

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर अयोध्या

कोतवाली क्षेत्र के कोदैला गांव के पास बीकापुर जाना बाजार मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के ओहरपुर निवासी छंगू निषाद 50 वर्ष और पड़ोसी गांव खेमा सराय निवासी देवीदीन निषाद 40 वर्ष मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों लोग मंगलवार दोपहर बाइक से जाना बाजार के तरफ गए थे। बाइक छंगू निषाद चला रहे थे।

कोदैला गांव के पास दोनों लोग सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। तथा बाइक भी बगल में क्षतिग्रस्त होकर गिरी हुई थी। दोनों बाइक सवारो को लहुलुहान और घायल देखकर ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आई। जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक अतुल मिश्रा ने छंगू निषाद को मृत घोषित कर दिया।

तथा गंभीर रूप से घायल देवी दीन को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। हादसे की खबर मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, पूर्व अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव, लालमणि निषाद, मोतीराम निषाद सहित लोगों द्वारा गहरी शोक संवेदना जताई गई। लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के चलते सड़क दुर्घटना हुई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0019

देवरिया – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया।क्षेत्र में चलाए जा रहे पीडीए पौधरोपण …