Breaking News

रमजान माह में रोजेदारों को इफ्तार कराना भी बहुत बड़ा पुण्य कार्य है:नर सिंह अधाना

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव की जामा मस्जिद में होली के पावन अवसर पर भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल सामने आई है।

होली के दिन नरसिंह अधाना,विनोद अधाना और डॉ.श्यामवीर ने रमजानुल मुबारक के मौके पर मस्जिद में रोजेदारों को इफ्तार कराकर आपसी प्रेम और इंसानियत का संदेश दिया है
उन्होंने जामा मस्जिद ऊंचा गांव के इमाम और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रधान मौलाना जमालुद्दीन,आस मोहम्मद, मौलाना इल्यास,मोहम्मद शाहिद इस्लाम को फल,खजूर,शरबत आदि इफ्तार की सामग्री बड़े अदब और सम्मान के साथ भेंट की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि“हमारे नजदीक सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। हम हमेशा से होली,दिवाली,ईद,बकरा ईद और रमजान के पाक रोजों का सम्मान करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमारा मकसद सिर्फ अमन और भाईचारे का संदेश देना है।

तो वहीं मौलाना जमालुद्दीन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज होली जैसे खुशी के त्योहार पर हिन्दू समाज के लोग मुस्लिम समाज के रोजेदारों का इफ्तार कराने आए इसके लिए हम उनका तह दिल से शुक्रिया अदा करते हैं उन्होंने कहा कि इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती है हम सभी मुस्लिम समाज की तरफ से उनका दिल से धन्यवाद करते हैं।

इस मौके पर मस्जिद कमेटी के प्रधान शेर खान मलिक,बाबू खान सिद्दीकी,आस मोहम्मद कुरैशी,मौलाना इल्यास सहित अन्य लोगों ने भी मिलकर हिन्दू भाइयों का आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …