फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सामाजिक समरसता,सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं के 50 वर्ष पूर्ण कर राजस्थान एसोसिएशन ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश किया है। ग्रीनलैंड,सीकरी में होली मिलन समारोह एवं रंगोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
“आपरे पधारया अर दरसण री उडीक मांड्य”की आत्मीय भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर को उत्साह,उल्लास और रंगों से सराबोर कर दिया। संस्था पिछले 50 वर्षों से निरंतर समाज सेवा और सांस्कृतिक संरक्षण के कार्य में सक्रिय रही है और हर वर्ष की तरह इस बार भी होली उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर,धनेश अदलखा,अन्य पार्षदों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए समाज की एकजुटता और सेवा भावना की सराहना की।
संस्था के अध्यक्ष गौतम चौधरी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजन को विशेष गरिमा और सुव्यवस्थित स्वरूप मिला। महासचिव उमेश झंवर एवं कोषाध्यक्ष गुलाब चंद वैद के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं।
संरक्षक टी.एम.ललानी,एस.पी.अग्रवाल,एम.पी.रुंगटा,अरुण बजाज, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,उपाध्यक्षगण अरुण सर्राफ,श्याम कंकाणी एवं मधुसूदन माटोलिया,संयुक्त सचिव अश्वनी शर्मा,राजकुमार अग्रवाल,रमेश झंवर,कैलाश शर्मा,रोशन लाल बोरड,प्रमोद मोदी,संजीव जैन,के.पी.सिंह,विमल खंडेलवाल,के.के.मिश्रा,आई.सी.जैन,संजय राठी,दुर्गा प्रसाद लोचीब,कमल बजाज,नारायण झंवर,नरेंद्र शर्मा तथा कमल शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन किया।
महिला इकाई की अध्यक्षा शशि कांकाणी एवं सचिव उर्मिला खंडेलवाल के नेतृत्व में कमला लूनिया,अल्का चौधरी,संगीता माटोलिया,सुरभि केडिया और अंजू गुप्ता ने अतिथि सत्कार,व्यवस्था और संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
होली मिलन समारोह इस वर्ष भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राजस्थानी फाग,चंग की थाप,लोकगीतों,लोकप्रिय फिल्मी धुनों,ढोल-नगाड़ों और कच्छी घोड़ी की प्रस्तुतियों ने वातावरण को जीवंत बना दिया।
प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में शहजाद अली (धुरंधर फेम-ना तो कारवां की तलाश है),रेनू नागर (इंडियन आईडल फेम),मेघराज मारवाड़ी एवं फतेहपुर शेखावाटी से आई पार्टी शामिल रही। रंगों की बरसात,होली गीतों और पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों के साथ उपस्थित सदस्यों ने उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर संस्था ने अपने सदस्यों को उनके आर्थिक योगदान के लिए सम्मानित करते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष की बधाई दी।
होली का यह आयोजन अब संस्था का सिग्नेचर इवेंट बन चुका है,जिसमें समाज की व्यापक भागीदारी इसे विशिष्ट पहचान देती है। कार्यक्रम संयोजक श्याम कांकाणी ने संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार कर उसे सफलता पूर्वक क्रियान्वित किया। अध्यक्ष गौतम चौधरी के मार्गदर्शन और समस्त पदाधिकारियों के सहयोग से यह समारोह गरिमामय और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ।
मीडिया समन्वयक विमल खंडेलवाल ने बताया कि 50 वर्षों की सतत यात्रा में राजस्थान एसोसिएशन ने समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य निरंतर किया है,जो आगे भी जारी रहेगा।
मातृ-शक्ति और समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से यह स्वर्ण जयंती वर्ष का होली समारोह वास्तव में यादगार बन गया। राजस्थान एसोसिएशन की यह स्वर्णिम यात्रा भविष्य के लिए नई प्रेरणा और ऊर्जा का संचार करती रहेगी।