Breaking News

सलेमपुर /सलेमपुर – कांग्रेस के अलावा और दूसरे को नही है मजदूरों, दलितों, गरीबों के विकास की चिंता – केशवचन्द यादव

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20260125 WA0010

भटनी,देवरिया। आज देश में दलितों, मजदूरों, गरीबों, आदिवासियों व पिछड़ों के विकास की चिंता कांग्रेस के अलावा दूसरे दल को नही है।जो भी योजना इनके विकास के लिए लागू हुई वह कांग्रेस ने ही किया,इस वर्ग के विकास की चिंता सिर्फ कांग्रेस को ही है।उक्त बातें क्षेत्र के एकला आम चौराहे पर कांग्रेस द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ महासंग्राम जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा, उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को हटा कर देश के मजदूरों से उसका हक और अधिकार छीन रही है।जिला अध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि योजना के मूलस्वरूप को बदल कर यह सरकार मजदूरों को पलायन करने का काम कर रही है।फसल कटाई के समय साठ दिनों तक काम नही देने से इस वर्ग को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। महात्मा गांधी के नाम से चलाई जा रही इस महत्त्वपूर्ण योजना का नाम बदल कर भाजपा उनका अपमान कर रही है। हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस योजना को बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करता रहेगा। हमारा यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है, जनपद के हर गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ता मजदूरों के बीच जाकर जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। मनरेगा बचाओ अभियान के जिला कोआर्डिनेटर सत्यप्रकाश मिश्र,अंशु ने कहा कि मनरेगा एक योजना नही बल्कि संसद द्वारा पारित एक कानून था जिसमें मजदूरों को आजीविका के लिए संवैधानिक अधिकार पाप्त था। नई योजना में मजदूरों को सरकार के भरोसे ही निर्भर रहना होगा। चौपाल को वरुण राय,रविन्द्र मल्ल,विनोद दूबे, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय,सत्यनारायण शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …