Breaking News

जिला फरीदाबाद में 14 मार्च को होगी लोक अदालत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को किया जा रहा है। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर सेक्टर-12,फरीदाबाद में संपन्न होगा। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के सक्षम नेतृत्व में किया जा रहा है।सीजेएम रितु यादव ने बताया कि इस लोक अदालत में सभी प्रकार के ऐसे मामले लिए जाएंगे,

जिनका निपटारा आपसी सहमति से संभव हो सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र,सुलभ एवं किफायती समाधान सुनिश्चित करना है। सीजेएम रितु यादव ने आमजन से अपील की है कि जिन भी पक्षकारों के मामले लंबित हैं,वे लोक अदालत के माध्यम से अपने विवादों का निपटारा कर लाभान्वित हों। लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटाए गए मामलों का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा और इसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …