फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस द्वारा संगीन मामलों के अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए थाना बीपीटीपी की टीम ने कर्णपाल (28), निवासी खेड़ी कलां की हत्या के मामले में आरोपी दीपक और नवीन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 अप्रैल को संजय, निवासी गांव खेड़ी कलां, ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि उसके भाई कर्णपाल की राकेश और नवीन, निवासी खेड़ी कलां, ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर गांव के ही झाड़ियों में फेंक दिया। इस शिकायत पर थाना बीपीटीपी में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपक और नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि 4 अप्रैल को आरोपी दीपक के चाचा की लड़की के साथ कर्णपाल ने बदतमीजी की थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए दीपक ने अपने मौसी के लड़के पवन के साथ मिलकर कर्णपाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से प्लास्टिक के बोरे में डालकर खेड़ी-नचौली रोड के पास गड्ढों में फेंक दिया।
पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आगे की जांच की जा सके।