Breaking News

17 वर्ष पहले एक नाबालिक लड़की को शादी की नियत से भगाने तथा दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल सिंह के दिशानिर्देश तथा एसीपी तिगांव सुखबीर सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी महेंद्र सिंह व उनकी टीम ने वर्ष 2005 के बलात्कार के मुकदमे में आरोपी की मदद करने वाले उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रमोद है जो यूपी के गोरखपुर के नदुआ गांव का रहने वाला है। वर्ष 2005 में आरोपी प्रमोद व उसके भतीजे विनोद के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने तथा बलात्कार की धाराओं के तहत सदर बल्लभगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले का मुख्य आरोपी विनोद अभी फरार चल रहा है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी विनोद सदर बल्लभगढ़ एरिया की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लड़की को भगाने में आरोपी के चाचा प्रमोद ने उसका साथ दिया था।

IMG 20230101 WA0043

आरोपी विनोद ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और इसके पश्चात आरोपी विनोद तथा प्रमोद नाबालिक लड़की को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए थे। उसके पश्चात आरोपी अपने ठिकाने बदल बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस द्वारा वर्ष 2005 में नाबालिक लड़की को गोरखपुर से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। माननीय अदालत द्वारा दोनों आरोपियों को वर्ष 2006 में पीओ घोषित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर रेड डाली परंतु आरोपी हर बार बचते रहे। सदर बल्लभगढ़ की टीम ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए कल कड़ी मशक्कत से गुप्त सूत्रों तथा तकनीकी की सहायता से आरोपी को यूपी के कासना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह वहां किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने लगा था। मामला में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और फरार चल रहे उसके भतीजे आरोपी विनोद के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *