Breaking News

होडा महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मे दर अंतर राशि वितरण हुआ

 

बीगोद– समीपवर्ती होड़ा मे महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति दर अंतर राशि वितरण हुआ।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एवं गुर्जर समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह जोशी, होडा सरपंच जितेंद्र नायक, उपसरपंच हेमंत जोशी उपस्थित थे कार्यक्रम मे समिति अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष कौशल्या देवी एवं सचिव महावीर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

राजस्व मंत्री एवं डेयरी अध्यक्ष रामलाल जाट की घोषणा के अनुरूप सदस्यों को वर्ष 2021 -22 की दूध मात्रा के आधार पर प्रति लीटर 50 पैसे दीपावली बोनस 67500 रुपए व सदस्यों को कुल 571000 रुपए दर अंतर राशि का वितरण किया गया।

भीलवाड़ा डेयरी की तरफ से धार्मिक स्थानों पर स्टील की बाल्टी , लोटा भेट किया साथ ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव का साफा पहनाकर व शाल ओढा कर स्वागत सत्कार किया गया।
(फोटो कैप्सन- सहकारी समिति मे लाभांश वितरण करते अतिथि) फोटो प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *