Breaking News

सुरक्षा को लेकर बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौकी,बम निरोधक दस्ता के साथ चलाया सर्च अभियान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ स्थित बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन के द्वारा बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ बल्लभगढ़ बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने 1:00 बजे बल्लभगढ़ स्टैंड की चेकिंग बम निरोधक दस्ते के साथ 15 अगस्त की सुरक्षा की दृष्टि से की गई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बारे में बताया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीम के इंचार्ज मोहन कुमार व संजय कुमार की टीम के सदस्य के साथ मिलकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फरीदाबाद के सभी सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए बम निरोधक दस्ते 24 घंटे पुलिस लाइन में तैनात रहते है। बम या विस्फोटक पदार्थ आदि के संबंध में अगर कोई सूचना मिलती है तो बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचेगा तथा कार्रवाई करेगा। इसके अतिरिक्त बम निरोधक दस्ता प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाएगा। जिसके तहत शहर में संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की जाएगी। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित होने से पहले निपटा जा सके। डीसीपी मुख्यालय श्री नितीश अग्रवाल के द्वारा शहर में स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए दिए गए दिशा-निर्देशों पर एनसीआर एरिया में सतर्कता बढ़ाई गई है। शहर में सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए फरीदाबाद पुलिस के सभी थाना प्रबंधक द्वारा एरिया के मौजीज व्यक्ति,RWA प्रधान इत्यादि को सुरक्षा की दृष्टि से अगाह किया गया है। एरिया के किरायेदारों,ड्राइवर,सहायक,मेड, इंत्यादी व्यक्ति जो उनके एरिया में रहते हैं की वेरिफिकेशन कराएं। बाहरी,अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को सूचित करें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *