Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव



आज दिनांक 08.07.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना खुखुन्दू का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों के रख-रखाव, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। इस दौरान थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं थानों पर नियुक्त सभी विवेचगण का ओआर किया गया तथा लंबित विवेचनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई ।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाने पर उपस्थित नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षीगण से भी पुलिस अधीक्षक महोदय ने संवाद किया तथा उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनता के प्रति सकारात्मक व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की छवि उसके व्यवहार एवं कार्यशैली से बनती है, इसलिए सभी जवान अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ करें।
इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक खुखुन्दू श्री राहुल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।