Breaking News

व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने नवनियुक्त उपायुक्त का किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:व्यापार मंडल फरीदाबाद के जिला प्रधान तथा जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचकर फरीदाबाद के नवनियुक्त जिला उपायुक्त विक्रम का बुक्के भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से डालचंद सारन,गगन अरोड़ा, बल्ली ठाकुर,ग्यासी राम,कमल राकेश आदि मौजूद थे। राजेश भाटिया ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए कहा कि फरीदाबाद जिले में श्री विक्रम जैसे उपायुक्त की नियुक्ति करके सरकार ने सराहनीय कार्य किया है और उपायुक्त महोदय फरीदाबाद शहर को विकास की नई बुलंदियों तक ले जाने में अपना भरसक करेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला प्रधान राजेश भाटिया ने जिला उपायुक्त से शहर के चौराहों पर ट्रैफिक लाईट लगवाने के साथ-साथ व्यापारियों की कई समस्याएं रखी,जिन्हें उपायुक्त विक्रम ने गंभीरता से सुनने के बाद समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *