रिपोर्ट- विकास चन्द्र अग्रहरी ब्यूरो चीफ मीरजापुर l
मीरजापुर अदलहाट । स्थानीय बाजार में चोरों ने 20 हजार नकद के साथ स्वर्णाभूषण उठा ले गये। घटना की जानकारी तब हुई जव गृहस्वामीनी मंगलवार को मायके से सायं घर आई तो आलमारी टूटी एवं दरवाजा खुला देखकर उसके होश उड़ गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस एक को हिरासत में ले कर पूछ ताछ कर रही है।
बताया जाता है कि इब्राहीम पुर ग्राम निवासी हीरालाल गुप्ता मुम्बई कमाने के लिए गया है। उसकी पत्नी किरन देवी अपने मायके एक जून को गई थी। बारह जून को सायं घर आई तो दरवाजा का ताला टूटा था। और घर में रखा आलमारी व बक्से टूटे थे घर में सारा सामान विखरा देखकर हत प्रभ रह गईं। चोरी गये र सामानों में तीन झुमका , दो मंगल सूत्र.सीकडी ,तीन जोडी पायल, चाभी का गुच्छा, मीना , अंगूठी तथा अन्य सामान के साथ दो गुल्लख में रखा लगभग दो हजार तथा नकद 20 हजार उठा ले गये।
Tags मिर्जापुर
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …