अल्लाह को राजी करने के लिए करें इबादत
फरीदाबाद:रमजान के महीने का अाखिरी हिस्सा चल रहा है | इस हिस्से में अल्लाह की ज्यादा इबादत करनी चाहिए | हम अल्लाह को राजी करते हैं कि हमारी इबादत को अल्लाह काबूल कर लेते हैं | रमजान के इस हिस्से में हमारी जिम्मेदारी गरीबों की मदद करने के लिए है | हमारे आसपास,गली-मोहल्ले और पड़ोस में कोई जरूरतमंद या विधवा हो तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए | रोजेदारों को इफ्तार कराना भी एक सबाब का काम है | अल्लाह हमें यह सबाब कमाने का मौका देते हैं | तन्जिम-उल-मोमेन्निन के सदर जनाब नुकियत हसन्न ने बताया कि रमजान मुबारक महीने में रोजेदार जितनी भी इबादत करे उतनी ही अल्लाह के कम है | और पैगंबर साहब को चालीस साल नबूअत मिली | जबकि पैगंबर साहब के बाद कोई पैगंबर नही आने वाले है और अल्लाह ने आखिरी पैगंबर के आने के बाद सबसे बड़ी किताब कुरान उतारी | ओर कुरआन पाक में तीस पारे नाजील किए |
रिपोर्ट बी.आर.मुराद ibn24x7news फरीदाबाद
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …