Breaking News

मरणोपरांत नेत्रदान पारिवारिक परंपरा बनाएं

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी नं-3 में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस,गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने सैतीसवां नेत्रदान पखवाड़े के शुभारंभ पर नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के बारे में जेआरसी एवं ब्रिगेड सदस्य छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि नेत्रदान पखवाड़ा देश के नेत्रहीनता निवारण अभियान के अंतर्गत चलाया जा रहा है ताकि मरणोपरांत नेत्रदान द्वारा देश से दृष्टिविहीनता को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के द्वारा जीवन में नेत्रदान की घोषणा न भी की गई हो फिर भी संबंधी,मित्र एवम घर के सदस्य मृत व्यक्ति का नेत्रदान कर सकते हैं। नेत्रदाता को मृत्यु पूर्व ऐड्स,पीलिया,कर्करोग, रेबीज सेप्टीसीमिया टिटनेस, हेपेटाइटिस तथा सर्पदंश जैसी बीमारी है तो उस अवस्था में नेत्र दान के लिए अयोग्य माने जाते हैं। नेत्रों की शल्य चिकित्सा उपरांत तथा स्पेक्स पहनने वाले व्यक्ति भी नेत्रदान कर सकते हैं। प्राचार्य मनचंदा ने छात्राओं को बताया कि मधुमेह अर्थात डायबिटीज के रोगी भी नेत्रदान कर सकते हैं। निर्धन और विकासशील देशों में प्रमुख रुप से दृष्टिहीनता स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बहुत बडी समस्या है। राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता कार्यक्रम के अंतर्गत देश में पच्चीस अगस्त से आठ सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। एन आईटीतीन फरीदाबाद के कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज छात्राओं की नेत्रदान विषय पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्राचार्य मनचंदा और एक्टिविटीज कॉर्डिनेटर हिंदी प्राध्यापिका शीतल एवम कॉर्डिनेटर वाणिज्य प्राध्यापिका मोनिका ने नवीं ए की चंचल को प्रथम,नवीं ए की अंजली को द्वितीय और दसवीं बी की छात्रा काजल को तृतीय घोषित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आवश्यकता है कि हम सभी अपने पारिवारिक सदस्यों एवं मित्रों और संबंधियों से मरणोपरांत नेत्रदान पर अपने विचार सांझा करें और नेत्रदान को पारिवारिक परंपरा बनाएं और अधिक से अधिक जनों को जागरूक करें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *