Breaking News

भितहा:- 9वी वाहिनी एनडीआरएफ के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया

भितहा:- 9वी वाहिनी एनडीआरएफ के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया
बगहा/भितहा(28जून2018):-बगहा पुलिस जिला के अंतर्गत भितहा प्रखंड में 9वी वाहिनी एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राजकुमार मीना के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें इंस्पेक्टर राजकुमार मीना ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्री हॉस्पिटल टीर्टमेंट देकर बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है जैसे कि घायल व्यक्ति के खून को रोकना, अगर हड्डी टूटी हो तो स्पलिंट बांधकर जो आप दैनिक जीवन मे उपयोग होने वाली वस्तुओं से बना सकते हो जैसे गमछा,रुमाल,पुस्तक,लकड़ी आदि से साथ ही साथ सर्प दंश के बारे में भी विस्तार से बताया गया तथा यह भी बताया की सर्प दंश के रोगी को ओझा के पास न ले जाए बल्कि उसको हॉस्पिटल ले कर जाए।उसके बाद ह्दयाघात के बारे में भी बताया गया कि किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है तो घबराये नही बल्कि CPR दे,अगर CPR 4 से 6 मिनट में सही तरीके से दे दिया जाए तो आप उस व्यक्ति के जीवन को बचा सकते है।मौके पर अंचल अधिकारी ब्लॉक स्टॉफ, हॉस्पिटल स्टॉफ, पुलिस स्टॉफ तथा जन प्रतिनिधियों सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

 
रिपोर्ट दिवाकर कुमार ibn24x7news बगहा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *