Breaking News

देवरिया – सात अपराधियों के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर की कार्यवाही

Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र
दिनांक 27.06.2018 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री रोहन पी0 कनय द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं उनके विरूद्ध अभियान चलाकर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में निम्न कार्यवाही की गयी-
*01- सात अपराधियों के विरूद्ध की गयी गैंगेस्टर की कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री रोहन पी. कनय द्वारा शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक बरहज द्वारा अवगत कराया गया कि शातिर अभियुक्त *01. आकाश उर्फ बंटी पुत्र संजय वर्मा सा0 तिवारीपुर थाना बरहज, देवरिया 02. रामअशीष पुत्र सिंहासन सा0 पुराना बरहज, थाना बरहज देवरिया 03. निक्की उर्फ शुभम पुत्र सुरेश सा0 उपरोक्त 04. जितेन्द्र पुत्र राममिलन निषाद सा0 शेखपुरा थाना चिरूआताल जनपद गोरखपुर, 05. शिवम सिंह पुत्र सुनील सा0 भदिला थाना मदनपुर देवरिया 06. हरेकृष्ण पुत्र ब्रह्मानन्द सा0 औरहिया थाना पनियरा जनपद महराजगंज 07. रजनीश पुत्र रघुनाथ सा0 बिछिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर,देवरिया* का एक संगठित गिरोह है। ये सभी अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु भा0दं0सं0 के अध्याय 16, 17 तथा 22 में वर्णित दण्डनीय अपराध करने के अभ्यस्त अपराधी हैं, गिरोह बनाकर अपराध कारित कर धन अर्जित करना तथा सदस्यो को वितरित कर जीविकोपार्जन चलाना इनका पेशा है। इनके भय से समाज में कोई भी व्यक्ति एफ0आई0आर0 दर्ज कराने, गवाही देने से डरता है, इनका समाज में आतंक व्याप्त है। इस सम्बन्ध में थाना बरहज में अपराध धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।
*02-कच्ची शराब के विरूद्ध कार्यवाही-*
➡ थाना बनकटा पुलिस द्वारा 01. वसीम अकरम पुत्र जीमल खान सा0 खाजिलपुर थाना सिवान जनपद सिवान, बिहार अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 शीशी 180 एमएल 8 पीएम अंग्रजी शराब बरामद कर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को चालान न्यायालय किया गया।
*03-01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-* दिनांक 27.06.2018 को जनपदीय पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया,जिनका विवरण निम्नवत है-
➡थाना-कोतवाली मु0अ0सं0-569/2018 धारा-363,366,354,506 भादवि0 व 7/8 पाक्सों एक्ट 01. शिब्बू खान उर्फ आरिफ जावेद पुत्र अफजाल सा0 अबुबकर नगर थाना कोतवाली, देवरिया ।
*04-निरोधात्मक कार्यवाही-* दिनांक 27.06.2018 को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिनका विवरण निम्नवत है-
➡ धारा 107/116/151 सीआरपीसी में 31 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
➡जनपदीय पुलिस द्वारा 02 वारण्टियों का गिरफ्तार किया गया।
*05-जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-* दिनांक 27.06.2018 को जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-
➡ वाहन चेकिंग के दौरान 52 वाहनों से 13650/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया।
*इसके अतिरक्ति जनपदीय पुलिस द्वारा 06 विवेचनाआें का निस्तारण किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *