फरीदाबाद: कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक को फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी हाईकमान के इस निर्णय के बाद फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है।
स्थानीय नेताओं का कहना है कि बलजीत कौशिक के नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में संगठन को एकजुट कर मजबूती से खड़ा किया जाएगा।