Breaking News

फरीदाबाद – सोहनपाल के निधन पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने जताया शोक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा तथा सीडब्ल्यूसी की सदस्या कुमारी सैलजा शुक्रवार को पृथला में पहुंची। कुमारी सैलजा असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर चाचा सोहनपाल के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची थी। इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि जो इस संसार में आया है,उसका जाना तय है। मनुष्य के जाने के बाद केवल परिवार के पास उसकी यादें तथा परिचितों में उनके द्वारा किए गए कर्म याद रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि संसार छोडक़र जाने वाले का दुख होता है, लेकिन हमें उनके द्वारा दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतार उनके बताए सही मार्ग पर चलकर समाज हित में काम करना चाहिए। यही उनके पति सच्च श्रद्धांजलि होती है। उन्होंने कांग्रेस नेता राकेश तंवर के पूरेे परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर उनके दुख को सांझा किया। इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल,प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव प्रियंका अग्रवाल,बलजीत कौशिक,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा.एसएल शर्मा, कांग्रेसी नेता सत्यवीर डागर, योगेश ढींगरा,सुनीता फागना, पराग शर्मा,सविता चौधरी, मोहम्मद बिलाल,सतबीर डागर, डॉक्टर वीरेन्द्र,अशोक रावल, संजय सोलंकी मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260813 WA0004

80 फीट लंबे तिरंगे के साथ आये छात्रों को मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *