Breaking News

फरीदाबाद : शास्त्री कालोनी में पांच दिन से नहीं आया पानी तो सड़क पर उतरे लोग

शास्त्री कालोनी में पांच दिन से नहीं आया पानी तो सड़क पर उतरे लोग
महिलाओं ने पानी की किल्लत को लेकर रोड़ जाम किया फरीदाबाद:शास्त्री कालोनी सेक्टर-19 के लोगों को पांच दिन से पानी न मिलने पर गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया | लगभग 5 दिनों से पानी नहीं आने के कारण शास्त्री कालोनी के निवासियों ने गुरूवार दोपहर समय 2:03 बजे शीतला माता मंदिर के सामने रोड़ पर जाम लगा दिया | रोड़ पर जाम लगने से आने-जाने वालो को काफी दिक्कत हुई | इस दौरान उन्होंने निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया | निवासियों ने बताया कि निगम को कई बार पानी के संसाधन दुरूस्त करने के लिए लिखित में शिकायत दी है | लेकिन निगम की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है | हर साल गर्मियों में पानी की परेशानी शुरू हो जाती है | इलाके में 5 दिनों से पानी की सप्लाई ठप है | इस वजह से लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर घर का खर्चा चला रहे हैं | मौके पर पहुंचे नगर निगम एसडीओ ने पानी की समस्या दूर कराने के लिए लोगों को आशवसन देकर जाम खुलवाया | वहीं सेक्टर-19 निवासी सतीश अग्रवाल ने बताया कि पीए दफ्तर एरिया में करीब 13 से 15 घरों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है | एरिया में 1 महीने से पानी सप्लाई के लिए कोई समय सीमा ही नहीं है | कभी पानी आता है तो कभी पानी आता भी नही है |

शास्त्री कालोनी में लोगों की मांग है कि ट्यूबवैल की संख्या बढ़ाई जाए | ये उच्च स्तर के अधिकारी तय करेंगे | जब तक ट्यूबवैल नहीं चल रही, तब तक टैंकर से पानी भेजा जा रहा है | वहीं सेक्टर-16ए पीएफ एरिया की पाइपलाइन में लीकेज थी, जिसे ठीक करा दिया गया है |-प्रवीण बैंसला,जेई नगर निगम

सेक्टर-16 ए में पानी की सप्लाई में कोई कमी नहीं है, वैसे लाइनों की जांच कराने का काम किया जाएगा कि समस्या कहां से है, ताकि लोगों की परेशानी दू हो सके |-ओमवीर सिहं, ईएक्सईएन नगर निगम|
 
रिपोर्ट बी.आर.मुराद ibn24x7news फरीदाबाद

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *