Breaking News

फरीदाबाद – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस – जूनियर रेडक्रॉस का बाल श्रम समाप्त करने का आह्वान

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद: गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी 3 फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम में बाल श्रम समाप्त करने का आह्वान किया गया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि बाल मजदूरी के प्रति विरोध एवं जगरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने जागरूकता पैदा करने के लिए 2002 में विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। संगठन के अनुमान के अनुसार विश्व में 21 करोड़ 80 लाख बालश्रमिक हैं जब कि एक आकलन के अनुसार भारत में ये संख्या 1 करोड 26 लाख 66 हजार 377 है। वर्ष 2022 का बाल श्रम निषेध दिवस का थीम यूनिवर्सल सोशल प्रोटेक्शन टू एंड चाइल्ड लेबर अर्थात बाल श्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण इस दिन इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन अपने घटकों और भागीदारों के साथ, सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों और योजनाओं में निवेश बढ़ाने का आह्वान कर रहा है ताकि ठोस सामाजिक सुरक्षा की नींव तैयार की जा सकें और बच्चों को बाल श्रम से बचाया जा सके।बालश्रम निषेध व नियमन कानून 1986 में प्रावधान है कि इस कानून के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए अहितकर 13 व्यवसाय और 57 प्रक्रियाओं में नियोजन को निषिद्ध बनाया गया है। ये सभी व्यवसाय और प्रक्रियाएं कानून की सूची में दिए गए हैं। धारा 39 एफ के अनुसार बच्चों को स्वस्थ्, स्वतंत्र व सम्मानजनक स्थिति में विकास के अवसर व सुविधाएं दी जाएं और बचपन व युवावस्था के नैतिक व भौतिक दुरूपयोग से बचाया जाए। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और कार्यक्रम संयोजिका कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका मोनिका ने जूनियर रेडक्रॉस सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने आस पास में बाल श्रम में लिप्त बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाने में सहयोग दें ताकि वे बच्चें भी शिक्षा ग्रहण कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और प्राध्यापिका मोनिका ने छात्राओं निशा, हर्षिता, अंकिता और खुशी का बाल श्रम समाप्त करने के लिए पोस्टर के माध्यम से जागरूक करने के लिए स्वागत किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *